राजधानी दिल्ली झुलसी, गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

सोमवार, 10 जून 2019 (16:48 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तपते पारे ने जून महीने का 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2.30 बजे सफदरजंग मौसम केंद्र पर तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया,  जो इस मौसम में सबसे ज्यादा है। साथ ही यह वर्ष 2014 के बाद जून महीने में इस केंद्र पर सर्वाधिक तापमान भी है। वर्ष 2014 में यहां अधिकतम तापमान 10 जून को 45.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
 
वहीं पालम में दोपहर 2.30 बजे पारा 47 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया। यहां रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 9 जून 2014 को 47.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा था। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के चुनिंदा हिस्सों में सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी