मुंबई में हीटवेव का बढ़ता खतरा : पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ा है। 2022 में, मुंबई में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जो 2023 में बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया। 2024 में यह और चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया, जब अप्रैल में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अनुसार, 2024 में भारत भर में 48,001 संदिग्ध हीटस्ट्रोक मामले सामने आए, जिनमें 268 संदिग्ध मौतें हुईं, और इनमें से 159 की पुष्टि हुई। मुंबई में भी हीटस्ट्रोक के मामले बढ़े हैं, खासकर सड़क पर काम करने वाले मजदूरों, रिक्शा चालकों और गरीब तबके के बीच। 2023 में मुंबई में हीटवेव के दौरान कम से कम 15 मौतें दर्ज की गईं थीं, जो गर्मी के प्रभाव को दर्शाती हैं।
ALSO READ: अब गर्मी झुलसाने को तैयार, राजस्थान में तापमान 38 डिग्री के पार