आयकर विभाग ने लगाया एनडीटीवी पर 437 करोड़ रुपए का जुर्माना

बुधवार, 31 जनवरी 2018 (23:55 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) पर आकलन वर्ष 2009-10 के लिए 436.80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और इसके कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।


बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे आयकर कानून की धारा 271 (1) (सी) के तहत आयकर विभाग से आकलन वर्ष 2009-10 के लिए 436.80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश मिला है।

कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और इसके कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। इसी के अनुरूप कंपनी आगे कार्रवाई करेगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी