सीमा पर चीन की हरकतों के बीच भारतीय सेना ने 3 चीनियों को बचाया

शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (15:05 IST)
भले ही लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर हो लेकिन सिक्किम में भारतीय सेना ने मानवता का परिचय देते हुए 3 चीनियों की जान बचाई। इतना ही नहीं भारतीय जवानों ने उनके लिए खाना, दवाईयां और ऑक्सिजन उपलब्ध कराई गए।
 
दरअसल, 3 सितंबर को 17,500 फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में 3 चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। जीरो डिग्री से कम तापमान होने पर उनका हाल बेहाल था। इस मुश्किल स्थिति में भारतीय सेना ने जवान उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराई।
 
इन लोगों को सेना ने न सिर्फ खाना और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए बल्कि उनके लिए ऑक्सिजन का भी इंतजाम किया गया। भारतीय सेना ने उन्हें सही रास्ता भी बताया ताकि वह जल्द ही उस स्थान पर पहुंच जाए जहां वे जाना चाहते थे।
 
चीनी नागरिकों ने भारतीय जवानों की ओर से दी गई मदद के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार जताया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी