भगोड़े नीरव मोदी के भाई नेहल के खिलाफ इंटरपोल नोटिस

शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (13:35 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल दीपक मोदी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। 
 
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 40 वर्षीय नेहल के खिलाफ ग्लोबल अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। नेहल बेल्जियम का नागरिक है। उसका जन्म भी बेल्जियम में ही हुआ है। 
 

Interpol has issued notice against Nirav Modi’s brother Nehal Deepak Modi in a money laundering case. pic.twitter.com/cUy3nEynxL

— ANI (@ANI) September 13, 2019
ईडी ने इस मामले में दायर किए गए आरोपपत्र में नेहल को नामजद किया है। उस पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप है। नीरव मोदी पर पीएनबी से करीब 14,000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी