जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने दिया इस्तीफा

रविवार, 29 अप्रैल 2018 (23:53 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले, राज्य के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने कहा कि मैंने उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा से नया चेहरा पदभार ग्रहण करेगा। भाजपा के एक अन्य नेता ने बताया कि राज्य विधानसभा के अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता नए उपमुख्यमंत्री होंगे। राज्य में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी