पुंछ में गोलीबारी, 2 जवान घायल

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (17:47 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं जिसमें हुई गोलीबारी में सेना के 2 जवान घायल हो गए। घटना तर्कुंदी क्षेत्र में एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों में हुई।
 
अधिकारी ने कहा कि हमें रिपोर्ट मिली है कि यह दुर्घटनावश चली गोली के चलते हुई थी। अधिकारी ने कहा कि अभी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी