कोलकाता से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन, गरमाई झारखंड की सियासत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 18 अगस्त 2024 (12:36 IST)
Jharkhand Politics : भाजपा में शामिल होने की अटकलों की बीच झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन 3 विधायकों के साथ रविवार को कोलकाता से दिल्ली पहुंच गए। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं। अभी हम जहां पर हैं, वहीं पर हैं। ALSO READ: क्या BJP में शामिल होंगे Champai Soren, झारखंड के पूर्व CM का आया जवाब
 
JMM विधानक रामदास सोरेन, लेबिन हेम्ब्रम और समीर मोहंती भी उनके साथ है। बताया जा रहा है कि वे भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और अगले 3 दिन दिल्ली में ही रहेंगे। 
 
अगर झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चंपई भाजपा में शामिल होते हैं तो हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लग सकता है। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समीर मोहंती का टिकट कट सकता है। ऐसे में वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लोबिन हेम्ब्रम भी पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। झारखंड में दिवाली के बाद महाराष्ट्र के साथ विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
 
चंपई हेमंत द्वारा जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य के सीएम बने थे। हेमंत सोरेन की जेल से वापसी के बाद चंपई को मुख्‍यमंत्री पद उन्हें सौंपना पड़ा था। 2 फरवरी, 2024 को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। मुख्‍यमंत्री पद से हटने के बाद चंपई सोरेन अब झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
 
चंपई सोरेन झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट से 2005 से लगातार विधायक हैं। उन्हें हेमंत के पिता शिबू सोरेन का काफी करीबी और वफादार माना जाता है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख