Petrol Diesel Prices : भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने सोमवार सुबह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। वैश्विक बाजार कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बावजूद आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। इससे पहले सरकार ने भी इस महीने की शुरुआत में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी करीब 2 रुपए बढ़ा दी थी। ग्लोबल मार्केट में अभी क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है।
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.81, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.25 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.60 और डीजल 92.43 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।