Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बरकरार, जानें आपके नगर में ताजा कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 22 मार्च 2025 (09:41 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के भावों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है  लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर नहीं पड़ रहा। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने आज शनिवार, 22 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं देखा जा रहा है और आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं और कोई संशोधन नहीं हुआ है। जानें आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं?ALSO READ: कब सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें, पेट्रोल वाहनों के बराबर होंगे दाम, नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.94 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44  रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.89, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98  और डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी