Crude oil की कीमतें फिर बढ़ने लगीं, जानिए देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (10:29 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 1 फीसदी की तेजी के साथ 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) की क्लोजिंग 78.32 प्रति बैरल पर हुई। कीमत वृद्धि का असर पेट्रोल-डीजल के दामों पर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है।
 
आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है जबकि बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर समेत कुछ राज्यों में ईंधन के दाम घटे हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: यूपी-बिहार में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव
 
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव  : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख