Weather Update: उत्तर भारत में होने लगा गर्मी का एहसास, जानें ताजा मौसम अपडेट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (08:52 IST)
Weather Update: अब शीत ऋतु धीरे-धीरे बिदा होती जा रही है। उत्तर भारत (North India) में गर्मी का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi), उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में अभी भी सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, मगर तापमान (temperature) काफी तेजी से बढ़ रहा है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में 6 साल का सबसे गर्म दिन, जानिए उत्तर भारत में कैसा है मौसम?
 
मार्च की गर्मी जैसा एहसास : अनेक राज्यों में अभी से मार्च की गर्मी जैसा एहसास हो रहा है। हालांकि सर्दी का एहसास कम नहीं हुआ है। आईएमडी ने उत्तरप्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान फरवरी में लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है यानी कि पारा चढ़ रहा है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में लगातार दूसरा दिन भी गर्म रहा। यहां पर पारा 30 के करीब पहुंच चुका है।ALSO READ: Weather Update: गर्मी की आहट के बीच UP पंजाब सहित 5 राज्‍यों से सर्दी की विदाई शुरू, IMD का नया अपडेट
 
 
फरवरी में ही मार्च अप्रैल जैसी गर्मी : उत्तरी भाग में चढ़ता पारा और फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी ने आईएमडी का टेंशन बढ़ा दिया है। इधर दक्षिण भारत में प्री-मानसून के संकेत दिखने लगे है और नॉर्थ ईस्ट इंडिया के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से भारी बारिश हो रही है।
 
नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी : आईएमडी ने नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार असम और मेघालय में 14 फरवरी तक यानी कि अगले 48 घंटे तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन का महत्वपूर्ण है, क्योंकि नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों में काफी मूसलधार बारिश होने की संभावना है, वहीं मौसम विभाग ने सिक्किम और दार्जीलिंग में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में 6 साल का सबसे गर्म दिन, जानिए उत्तर भारत में कैसा है मौसम?
 
पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय : पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उप ऊष्णकटिबंधीय पश्‍चिमी जेट स्ट्रीम 12.6 किमी की ऊंचाई पर 125 नॉट्स की गति से उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रभावी है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गया।
 
आज गुरुवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज गुरुवार, 13 फरवरी को उत्तर और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में हवा की गति बढ़ जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर में सुधार होगा और प्रदूषकों में कमी आएगी। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।
 
सिक्किम, असम, मेघालय और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी