live : नायब सैनी आज दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (07:55 IST)
live updates : नायब सिंह सैनी आज सुबह 11 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पल पल की जानकारी...


08:02 AM, 17th Oct
-मोदी व शाह के अलावा राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री, 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
-समारोह में सैनी समेत 12 विधायकों के मंत्री के रूप में शपथ लेंने की संभावना। 
-पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

08:02 AM, 17th Oct
-हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बड़े कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
-हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी