झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में छोड़ी दुनिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 4 अगस्त 2025 (09:58 IST)
Shibu Soren news in hindi : झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन वे लंबे समय से बीमार चल चले थे।
 
उनके बेटे और झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में कहा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।
शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और पार्टी के संस्थापक संरक्षक भी थे। वे किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

सोरेन ने 1970 के दशक की शुरुआत में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बिहार से अलग झारखंड राज्य बनाने के संघर्ष में भी अग्रणी भूमिका अदा की। वे 3 बार राज्य के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि वह जनजातीय समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने को लेकर प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों के लिए आजीवन संघर्ष किया और झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो नेता ने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। खरगे ने सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात करके उन्हें ढांढस बंधाया।
edited by  : Nrapendra Gutpa 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी