हिन्दू देवी पर टिप्पणी पर गीतकार के खिलाफ मामला दर्ज

शनिवार, 13 जनवरी 2018 (17:01 IST)
राजपालयम (तमिलनाडु)। तमिल फिल्मों के गीतकार वैरामुथु के खिलाफ यहां हाल में एक समारेाह में एक हिन्दू देवी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर आज मामला दर्ज किया गया। 
 
पुलिस ने कहा कि हिन्दू मुन्नानी संगठन के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर वैरामुथु के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। यह विवाद उस समय पैदा हुआ था जब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार ने हाल में यहां एक कार्यक्रम में एक हिन्दू देवी अंडाल के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता सूरी ने कहा कि अंडाल के भक्तों को गीतकार की टिप्पणियों से ठेस पहुंची।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी