भारतीय क्षेत्र में घुस गया था चीनी जहाज, नौसेना ने वापस लौटाया

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (16:25 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अंडमान सागर में भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चीन के पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) के पोत को लौटने पर मजबूर किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चीन का यह पोत सितंबर में भारतीय क्षेत्र में घुस आया था।
 
संवाददाता सम्मेलन के दौरान घटना के बारे में पूछे जाने पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि “हमारे क्षेत्र में गतिविधि करने वाले किसी को भी, भारतीय नौसेना को इसकी जानकारी देनी होगी।”
 
अधिकारियों ने कहा कि चीन की नौसेना के अनुसंधान पोत को इलाके से वापस जाने पर मजबूर किया गया क्योंकि पोत ने वहां जाने की अनुमति नहीं ली थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी