राज्यसभा में उपाध्यक्षों के नए पैनल का हुआ गठन, सभापति जगदीप धनखड़ ने की घोषणा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 28 जून 2024 (21:07 IST)
New panel of Deputy Speakers formed in Rajya Sabha : राज्यसभा में उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है। उच्च सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए पैनल में 50 प्रतिशत सदस्य महिला हैं।
ALSO READ: राज्यसभा में 6 नए सदस्यों ने ली शपथ, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित
धनखड़ ने बताया कि सदन के 264वें सत्र के लिए पुनर्गठित उपाध्यक्षों के पैनल में तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर राय, भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी, सोनल मानसिंह और मेधा कुलकर्णी, कांग्रेस की रजनी पाटील, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान, बीजू जनता दल के सुजीत कुमार और आम आदमी पार्टी के नारायण दास गुप्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नए पैनल में 50 प्रतिशत सदस्य महिला हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी