Petrol Diesel Prices: नोएडा और गाजियाबाद पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव

सोमवार, 29 मई 2023 (10:45 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 73.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 0.69 फीसदी बढ़कर 77.48 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज 81 पैसे की गिरावट आई है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल 41 और डीजल 40 पैसे सस्ता हुआ है। इसी तरह कर्नाटक, तेलंगाना और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के भाव गिरे हैं। महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 37 और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ है। मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल 33 और डीजल 30 पैसे बढ़ा है।
 
देश के चारों महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81 रुपए, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी