चक्रवात ताउते : PM मोदी ने की गुजरात को 1000 करोड़ रुपए सहायता की घोषणा

बुधवार, 19 मई 2021 (19:08 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चक्रवात ताउते से प्रभावित गुजरात के लिए 1000 करोड़ रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की।

उन्होंने ‘ताउते’ से प्रभावित सभी राज्यों में चक्रवात संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो लाख रुपए तथा घायलों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां चक्रवात की वजह से हुए नुकसान के आकलन के लिए समीक्षा बैठक के बाद सहायता पैकेज को मंजूरी दी।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी