पीएम मोदी ने दी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई

शुक्रवार, 5 जून 2020 (12:04 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
ALSO READ: पर्यावरण दिवस पर बोले पीएम मोदी, जैव-विविधता को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराएं
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान और मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
 
मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें लंबी आयु दें और स्वस्थ रखें। आदित्यनाथ का जन्म 5 जून, 1972 को हुआ था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी