पीएम मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि

Webdunia
रविवार, 14 नवंबर 2021 (10:01 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।'
 
 
देश के पहले प्रधानमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता का नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख