राज्य विधानसभा के प्रमुख सचिव और पीठासीन अधिकारी प्रदीप दुबे ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। योगी गोरखपुर लोकसभा सीट, मौर्य फूलपुर तथा भारती झांसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसदों को दिल्ली में मतदान करना है लेकिन चुनाव आयोग की अनुमति से सांसद कहीं भी मतदान कर सकते हैं।
दुबे ने बताया कि राज्य विधानसभा के कुल 404 में से 403 सदस्य मतदाता हैं। मनोनीत 1 सदस्य इस चुनाव में मतदाता नहीं होता। उन्होंने बताया कि विधान भवन के तिलक हॉल में पूर्वान्ह 10 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा सदस्य मतदाता होते हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों के कुल मतों की वैल्यू 83,824 है। इस तरह एक विधायक के मत की वैल्यू 208 है।
राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सदस्यों की संख्या 325 है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 312, अपना दल के 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 4 सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी के 47 और बहुजन समाज पार्टी के 19 विधायक हैं। कांग्रेस के 7 और राष्ट्रीय लोकदल का 1 विधायक हैं, जबकि 4 अन्य सदस्य हैं।
देश के सर्वोच्च पद के लिए हो रहे चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। मतदान स्थल (तिलक हॉल) तक चुनाव से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा केवल मतदाताओं को ही जाने की अनुमति होगी।