पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना की

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (10:42 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि 'सोनिया गांधीजी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

 
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्यागकर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी