प्रधानमंत्री ने 353वें प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह को किया याद

गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (15:49 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 353वीं जयंती पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु गोबिंद ने जिन चीजों के लिए संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है।
 
मोदी ने ट्वीट किया, दसवें गुरु साहिब, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हम उन्हें नमन करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने अन्याय और जातिगत भेदभाव के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि गोबिंद सिंह का दर्शन और उनके आदर्श नए भारत के लिए प्रासंगिक हैं। आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि एवं दार्शनिक गुरु गोबिंद सिंह का जन्म वर्ष 1666 में पटना में हुआ था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी