भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के काफिले पर पथराव

शुक्रवार, 11 मई 2018 (20:33 IST)
अमरावती। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद एयरपोर्ट लौटते समय शुक्रवार को कुछ लोगों ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के काफिले पर पथराव किया। विरोध कर रहे लोगों ने 'अमित शाह गो बैक' के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने तेलुगू देशम पार्टी के कार्यकर्ता राज्य के लिए स्पेशल पैकेज की मांग कर रहे थे। 
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग से पहले शाह वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचे थे। घटना के बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कार्यकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई है। नायडू ने कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य के उपमुख्‍यमंत्री ने भी घटना की निंदा की है। 
 
बताया जाता है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और टीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। दूसरी ओर भाजपा की ओर से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी