पंजाब के CM भगवंत मान ने PM मोदी से की मुलाकात

Webdunia
गुरुवार, 24 मार्च 2022 (18:42 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद मान की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं। मान ने संसद भवन में प्रधानमंत्री के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई कर उसे रोकने और जनता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का वादा किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख