सुबह 4 बजे सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (11:54 IST)
Rahul Gandhi in sabji mandi : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह 4 बजे दिल्ली स्थित आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे। राहुल ने वहां लोगों और व्यापारियों से सब्जी के दामों पर बात की। राहुल के सब्जी मंडी पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में राहुल गांधी सब्जी मंडी में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे सब्जी व्यापारियों के साथ ही सब्जी खरीदने आए लोगों से भी बात करते हैं।

कांग्रेस ने भी ट्वीट कर कहा, जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी और फल विक्रेताओं से मिले। राहुल जी ने उनकी समस्याओं को जाना और समझा। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी आम आदमी से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में वे हरियाणा के गांव में एक खेत में पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने यहां की महिलाओं को अपने यहां खाने पर बुलाया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख