राहुल का सरकार पर प्रहार, देश को 4 लोग चलाते हैं और नाम सब जानते हैं...

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (17:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में हंगामे के बीच कहा कि देश को सिर्फ 4 लोग चलाते हैं और इनका नाम सभी लोग जानते हैं। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा- 'हम दो, हमारे दो'।
 
सदन में भारी हंगामे के बीच कृषि कानूनों पर अपना पक्ष रखते हुए राहुल ने कहा कि यदि कृषि कानून लागू हुए तो किसानों का अंत हो जाएगा और व्यापारियों का धंधा बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि आपको कानून वापस लेने ही पड़ेंगे। यदि ये कानून रद्द नहीं हुए तो हिन्दुस्तान के लोगों को भूखों मरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये कानून देश में जमाखोरी को बढ़ावा देंगे। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं बजट पर कुछ नहीं बोलूंगा। मैं यहां सिर्फ किसानों के मुद्दे पर बात नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के बाद देश में मंडिया खत्म हो जाएंगी। किसान कोर्ट में नहीं जा पाएगा। इस कानून से 2 लोगों का देश पर एकछत्र राज्य हो जाएगा। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी