कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आज राहुल गांधी की ताजपोशी

शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (08:14 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी की आज कांग्रेस अध्यक्ष पद पर औपचारिक रूप से ताजपोशी होने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक विशेष कार्यक्रम में राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौपेंगी।
 
इसके लिए 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अलावा अन्य राज्यों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस ताजपोशी के साथ ही राहुल गांधी 132 साल पुरानी पार्टी की विरासत को संभाल लेंगे।
 
राहुल की ताजपोशी के लिए कांग्रेस दफ्तर को सजा दिया गया है। राहुल की ताजपोशी का कांग्रेस में जुनून कुछ ऐसा है कि देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी के दफ्तरों को सजाया गया है।
 
11 दिसंबर को राहुल गांधी कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस नेता एम रामचंद्रन ने इसका औपचारिक ऐलान किया था। राहुल की ताजपेशी से एक दिन पहले शुक्रवार को सोनिया गांधी ने अपने रिटायर होने का ऐलान कर दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी