Weather Update: राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (08:19 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के दक्षिणी भागों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा केरल से आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम और कोंकण और गोवा में एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रहा।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी