Republic day Parade : 12 बजे तक बंद रहेंगे 4 मेट्रो स्टेशन, इन रास्तों पर जाने से बचें

Webdunia
रविवार, 26 जनवरी 2020 (07:27 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास रविवार सुबह कुछ समय के लिए बंद रहेगा।

ALSO READ: वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देखिए पूरी सूची
केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों में यात्री सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश नहीं कर पाएंगे और न ही वहां से बाहर आ पाएंगे। पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर भी सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश एवं निकास बंद रहेगा। हालां‍कि केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ALSO READ: Republic Day : दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन और चेहरा पहचान प्रणाली से होगी संदिग्धों की पहचान
इन रास्तों पर जाने से बचें : परेड राजपथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले की ओर बढ़ेगी। विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड भी बंद रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख