'नापाक' शरजिल इमाम के बाद अब आरिफा फातिमा, दोस्तो! इतनी जहर की खेती...

Webdunia
सोमवार, 27 जनवरी 2020 (13:57 IST)
नई दिल्ली। शरजिल इमाम के बाद अब आरिफा फातिमा का भी एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरिफा भी इमाम की तरह जेएनयू (JNU) की छात्रा हैं। आरिफा का भी एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्‍विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। पात्रा ने लिखा है- अब उस नापाक शरजिल इमाम के बाद जरा इस मोहतरमा को भी सुन लीजिए- 'हमें किसी पे भरोसा नहीं है'। इस सुप्रीम कोर्ट पर भी विश्वास नहीं है।
 
अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था। रामजन्मभूमि पर मस्जिद बनना था। दोस्तों इतने ज़हर की खेती (वो भी mass manufacturing) इन कुछ ही दिनो में तो नहीं हुआ होगा??
 
दरअसल, इस वीडियो में आरिफा (जैसा कि दावा किया जा रहा है जेएनयू की छात्रा हैं) कह रही हैं कि आज हम सीएए, एनआरसी के खिलाफ उतरे हैं, लेकिन हम सब सिर्फ इसके लिए नहीं उतरे हैं। हम न तो सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा कर सकते हैं, न ही सरकार पर।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख