भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता, बवाल

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (13:39 IST)
नई दिल्ली। भाजपा मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। इस घटना से भाजपा के दफ्तर में हड़कंप मच गया।

घटना के समय भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय राव कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं पर ‘झूठे मामले’ दर्ज करवा कर हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगा रहे थे।

जूता फेंकने के बाद वो मंच की तरफ आगे बढ़ा, लेकिन तब तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उसको पकड़कर लिया और उसे बाहर ले गए।

हालांकि, जीवीएल बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने कहा कि जूता उन्हें लगा नहीं। जूता फेंकने वाले के बारे में जानकारी ली जा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख