बांग्लादेश के लोगों का हित हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण : विदेश मंत्रालय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (17:54 IST)
Statement of Randhir Jaiswal regarding Bangladesh : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के कार्यभार संभालने की संभावना के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश के लोगों का हित उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। भारत ने बांग्लादेश में जल्द कानून-व्यवस्था बहाल होने की भी उम्मीद जताई।
ALSO READ: बांग्लादेश लौटेंगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, बेटे ने बताया वापसी का वक्त
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, जहां तक ​​भारत का सवाल है, बांग्लादेश के लोगों के हित हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति अभी लगातार बदल रही है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत से कब जाएंगी, इस बारे में सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हमें उनकी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
ALSO READ: बांग्लादेश हिंसा में 232 लोगों की मौत, 209 कैदी फरार
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की खबरों के बारे में सवाल पर जायसवाल ने कहा कि भारत स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में भारतीय मिशन, वहां तैनात कर्मियों और वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी