Weather Update: कई राज्यों में लू का कहर, केरल और कर्नाटक में वर्षा के आसार

शनिवार, 26 मार्च 2022 (08:20 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लू जारी रही। इस बीच, शुक्रवार का सबसे गर्म स्थान महाराष्ट्र के विदर्भ का अकोला क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से स्पष्ट रूप से (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) अधिक दर्ज किया गया।
 
इस बीच, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
 
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र पर बना हुआ है और आसपास के इलाके बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर देखा गया है और आसपास के क्षेत्र बने हुए हैं।

ALSO READ: Weather Update: पश्चिमी मध्यप्रदेश में लू की स्थिति, बंगाल और असम में हुई वर्षा
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई। तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कुछ स्टेशनों पर छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। उत्तर और मध्यभारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी