JK : बारामूला में सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 3 आतंकियों को किया ढेर

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (22:56 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ में लश्करे तोयबा के टॉप कमांडर सहित 3 आतंकी मारे गए थे।
 
अधिकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया था।
 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
 
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि शुरुआती गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। अभियान जारी है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी