arvind kejriwal news in hindi : आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। इस फैसले के बाद दावा किया जा रहा है कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।
आप सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की। उन्होंने पार्टी को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद भी दिया। हालांकि लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई थी। गोगी की मृत्यु उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुई थी।
इधर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा नेता परवेश वर्मा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में संजीव अरोड़ा विधानसभा चुनाव में उतार कर पार्टी ने केजरीवाल के लिए राज्यसभा के द्वार खोल दिए हैं।
हालांकि कई मीडिया खबरों में आप सूत्रों के हवाले कहा गया है कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पार्टी अरोड़ा की जगह किसे राज्यसभा में भेजने की तैयारी कर रही है।