नवरात्रि पर्व में कुछ खास खाने का मन करें तो आप यह लजीज आयटम ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना है बेहद आसान और कम समय में बनने वाला यह व्यंजन सभी को पसंद आएगा। पढ़ें आसान रेसिपी...Mordhan ke dhokale
मोरधन को सबसे पहले 2 घंटे गला दें। दही फेंट कर राजगिरा व सिंघाड़ा आटा मिला दें। मोरधन को पीसकर सभी चीजें मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें एक चम्मच सोड़ा एवं नमक डालकर अच्छे से फेंटे और कुकर के डिब्बे में भर कर एक सीटी तक पकाएं। अब इसे ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर इसके मनचाहे आकार में काट लें। अब एक बर्तन में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं और तैयार तेल को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ बुरकाएं, ऊपर से धनिया से सजाएं और तली हुई मिर्च अथवा दही के साथ लाजवाब मोरधन के ढोकले (Mordhan ke dhokale) पेश करें।