पंजाब के सीएम चन्नी के परिवार के 3 सदस्य निकले कोरोनावायरस से संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 8 जनवरी 2022 (16:04 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार के 3 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री चन्नी की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ALSO READ: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कोरोना संक्रमित
 
मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी कमलजीत कौर, उनका बेटा नवजीत सिंह और बहू सिमरनधीर कौर जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। डॉ. आदर्शपाल कौर के मुताबिक सभी लोगों में बीमारी के मामूली लक्षण हैं और उन्हें घर में ही क्वारंटाइन में रखा गया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख