पुरी में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग

सोमवार, 24 जनवरी 2022 (17:13 IST)
पुरी। ओडिशा के पुरी शहर में 5 वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके घर की छत पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, जो कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को उस समय हुई, जब बच्ची घर पर अकेली थी और आरोपी बच्ची को घर की छत पर ले गया और वहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची के परिवार की जान-पहचान का है।

ALSO READ: MP में दुष्कर्मी को मिली 20 साल की कैद, नाबालिग को बनाया था गर्भवती
 
अधिकारी के अनुसार बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां छत पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक घटनास्थल से भाग गया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी अस्पताल ले जाया गया।

ALSO READ: पति बना हैवान, डेढ़ महीने तक किया दोस्तों के साथ पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म
 
पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने कहा कि जगतसिंहपुर निवासी आरोपी पेशे से चालक है और उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं। सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी