गुरुग्राम : वाहन दुर्घटना में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत, 5 अन्‍य गंभीर घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (18:09 IST)
Gurugram Haryana News : हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस दौरान हुआ जब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सभी कर्मचारियों को टक्कर मार दी। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ALSO READ: पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस दौरान हुआ जब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सभी कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति खेड़ी कलां गांव का रहने वला बताया जा रहा है और एक झिमरावत गांव का है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में 2 सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल
उन्होंने कहा, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी और हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी