झारखंड : 60 साल की महिला को किया निर्वस्त्र, डायन बताकर पेड़ से बांधा, 21 हजार रुपए देने की शर्त पर छोड़ा

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (22:57 IST)
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में 60 साल महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उन्हें डायन बताकर निर्वस्त्र किया और पेड़ से बांध दिया। पीड़िता का दावा है कि 21 हजार रुपए देने की शर्त पर छोड़ा गया।
 
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर साहिबगंज के बरहेट थाने में 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी को 21 हजार रुपए देने की शर्त पर उन्हें छोड़ा गया।
 
बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार के मुताबिक पीड़िता ने दावा किया है कि यह घटना 20 दिन पहले घटित हुई और इसे ग्राम पंचायत सुलझा रही थी।
 
कुमार ने बताया कि महिला ने बुधवार को 3 लोगों के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की गई है।
 
दूसरी ओर उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी और पीड़िता पड़ोसी हैं और उनका आपसी विवाद है, जिसके चलते इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। भाषा Edited by Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी