महाकाल दर्शन करने आए भक्तों को लूटने वाले बदमाशों के साथ उज्जैन पुलिस की मुठभेड़, किया घायल

मंगलवार, 21 मार्च 2023 (18:15 IST)
उज्जैन। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों के साथ पहले लूट फिर धर्मशाला में घुसकर जेवरात चोरी की घटना से उज्जैन पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे थे। अब पुलिस ने इसके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। खबरें हैं कि पुलिस ने इन बदमाशों के साथ मुठभेड़ की है। इन्हें मुठभेड़ में घायल कर दिया है।  
 
इन बदमाशों ने यात्रियों के साथ होटल में पिस्टल की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। तीन इंदौर के खजराना क्षेत्र के आदतन बदमाश हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी धरमबलड़ा के पास हैं। उनकी गाड़ी खराब हो गई थी और वे उसे धक्का लगा रहे थे। 
 
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम तुरन्त मौके पर रवाना हुई। इस दौरान पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें वे घायल हो गए। पुलिस उन्हें उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल आई। गिरफ्तार आरोपी अहसान उर्फ सुरीला, तौसीफ और आरिफ इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी