Jharkhand में स्पेन की महिला से गैंगरेप के तीनों आरोपी कोर्ट में पेश

रविवार, 3 मार्च 2024 (20:06 IST)
Case of gang rape of Spanish woman : स्पेन की पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को झारखंड के दुमका जिले की स्थानीय अदालत के समक्ष रविवार को पेश किया गया। महिला से दुष्कर्म तब हुआ जब वह रात अपने पति के साथ एक तंबू में बिता रही थी। दूतावास और मुख्य सचिव को सूचित कर दिया गया है।
ALSO READ: चलती बस में दलित युवती से गैंगरेप, बस चालक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि स्पेन की महिला से कथित दुष्कर्म राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमरुमाहाट में शुक्रवार को तब हुआ जब वह रात अपने पति के साथ एक तंबू में बिता रही थी।
ALSO READ: UP: दलित महिला के अपहरण व गैंगरेप के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा, दूतावास और मुख्य सचिव को सूचित कर दिया गया है। दंपति यहां सुरक्षा में हैं। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय महिला और उसका पति दो मोटरसाइकल के जरिए बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी