केजरीवाल को जन्मदिन पर आई मनीष सिसोदिया की याद

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (12:07 IST)
arvind kejriwal Birthday : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह अपने जन्मदिन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को याद कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया एक झूठे मामले में जेल में हैं।
 
उन्होंने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मुझे मनीष की याद आ रही है। वह एक झूठे मामले में जेल में हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि आइए, आज हम सभी प्रण करें कि हम भारत के हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करेंगे।
 
आप नेता ने कहा कि इसी के माध्यम से एक मजबूत भारत की नींव रखी जाएगी। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख