जोजिला सुरंग के पास हिमस्खलन, 2 श्रमिकों की मौत

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (18:11 IST)
जम्मू। जोजिला सुरंग के इलाके में निलग्रथ के करीब सरबल क्षेत्र के पास हिमस्खलन हुआ है, जिसमें 2 श्रमिकों के मौत की खबर है। दोनों श्रमिकों के शव बरामद हो चुके हैं। इस क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 बजे हिमस्खलन हुआ। उल्लेखनीय है कि आज गांदरबल के हांग और सरबल इलाकों में 2 हिमस्खलन की सूचना मिली थी।

हिमस्खलन वहां हुआ है, जहां हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ज़ोजिला सुरंग पर काम कर रही है। इस क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 बजे हिमस्खलन हुआ। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर हरपाल सिंह ने बताया कि यह पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है कि कोई और मजदूर बर्फ के नीचे फंसा है या नहीं।

सिंह ने पुष्टि की कि बर्फ के नीचे दबे एक मजदूर को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। इस मजदूर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनमर्ग भेजा गया था। उन्होंने आगे कहा, हमने चीजों को नियंत्रण में रखने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया है।

सीएमओ गांदरबल डॉ. अफरोजा ने बताया कि किसी भी घायल व्यक्ति को चिकित्सा की आवश्यकता होने पर क्षेत्र में मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है। उल्लेखनीय है कि आज गांदरबल के हांग और सरबल इलाकों में 2 हिमस्खलन की सूचना मिली थी।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख