साइकल से बिहार जा रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौत

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (15:24 IST)
लखनऊ। साइकल से बिहार जा रहे एक युवक की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। उत्तरप्रदेश के पुलिस आयुक्त (दक्षिण) रईस अख्तर ने सोमवार को बताया कि 26 वर्षीय एक युवक शनिवार को साइकल से दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकला था तभी शहीद पथ पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान सगीर अंसारी के रूप में हुई है।
ALSO READ: लॉकडाउन में घूमने निकली अभिनेत्री दुर्घटना में घायल, मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि सगीर अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से 6 मई को साइकल से चला था। इस दुर्घटना के सिलसिले में कार मालिक अशोक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख