जन्मदिन पर बोरवेल में फंसा हुआ है मासूम, 90 घंटे से जारी है जिंदगी की जंग

सोमवार, 10 जून 2019 (16:40 IST)
संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में गुरुवार की शाम 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 2 वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने में प्रशासन की विफलता से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को सुनाम-मानसा रास्ते पर जाम लगा दिया।
 
जिले के भगवानपुरा गांव में फतेहवीर सिंह नामक बच्चा गुरुवार की अपराह्न 4 बजे के करीब बोरवेल में गिरा था। फतेहवीर सिंह का आज (सोमवार कोच) जन्मदिन है।
 
जाम लगाए लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि बचाव कार्य का जिम्मा सेना को क्यों नहीं दिया गया? बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिसाद बल (एनडीआरएफ), पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों एवं सिरसा डेरा सच्चा सौदा के कुछ स्वयंसेवक लगे हुए हैं।
 
बोरवेल के समानांतर एक 3 फीट घेरे का बड़ा खड्ड बनाया जा चुका है। इन दोनों गड्ढों के बीच पाइप डालकर बच्चे को बचाया जाना है। सोमवार को एनडीआरएफ सूत्रों ने बताया कि दोनों गड्ढों के बीच बनाई जाने वाली सुरंग की दिशा में समस्या आ गई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी