वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन

रविवार, 13 जून 2021 (12:50 IST)
देहरादून। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।
 
आज सुबह हार्ट अटैक के बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कांग्रेस की कद्दावर नेता की मौत से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
 

Congress leader and Leader of the Opposition (LoP) in Uttarakhand Assembly, Indira Hridayesh passes away at Uttarakhand Sadan in Delhi.

"She was here for a meeting and passed away after suffering a heart attack," says the party's state incharge Devender Yadav.

(File photo) pic.twitter.com/1wR1sSfyCT

— ANI (@ANI) June 13, 2021
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुई थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी