नोएडा में दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित 3 लोगों ने किया गैंगरेप

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (11:46 IST)
नोएडा (उत्‍तर प्रदेश)। जारचा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित 3 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़िता ने 2022 में अपने पति के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को शक है कि वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के बीच आपसी रंजिश के चलते पीड़िता का इस्तेमाल किया गया है और वर्तमान प्रधान के कहने पर ही उसने पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी